मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शासन एवं मिशन मुख्यालय/निदेशालय के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 29.09.2026 को कैम्पस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अन्तर्गत वृहद ओरिएंटेशन एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ सुभाष चन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड (उ०प्र०), बी०बी० सिंह, मण्डलीय संयुक्त निदेशक, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर, राजेश जैन, चेयरमेन आई०एम०सी०, राजकीय आई०टी०आई० मुजफ्फरनगर, संजय मिश्रा, जनरल मैनेजर बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल्स लिमिटेड, भसाना, बुढाना एवं टाटा टेक्नोलॉजी से पृथ्वी राज सिंह, अर्पित सिंह, कुलभूषण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल द्वारा गणमान्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन शर्मा एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया।
उक्त आयोजन में स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स तथा जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं अपने-अपने विचार मंच के माध्यम से प्रस्तुत किये गये, जोकि सराहनीय है। उक्त कार्यक्रम में जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, की जॉब/वृत्तचित्र का प्रदर्शन टाटा लैब राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में किया गया। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत देश के युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स तथा जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं (इनोवेटर्स) को एक साझा मंच प्रदान करने और उनमें उद्यमशीलता की भावना जागृत करने के उद्देश्य से एक वृहद ओरिएंटेशन एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुज़फ्फर नगर के प्रधानाचार्य द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।

संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक
झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय






