प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के प्रतिभाशाली छात्र शिव चौधरी ने प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में आयोजित हुई। शिव चौधरी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और शानदार प्रदर्शन के दम पर सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल चौंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शिव चौधरी जड़ौदा निवासी अनुज चौधरी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा निरंतर अभ्यास को दिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की ओर से सतकुमार योगाचार्य बरेली में उपस्थित रहें और छात्र का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया ने शिव चौधरी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने शिव एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी शिव चौधरी एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal