फैक्ट्री कर्मचारी से लूट मामले में दो गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। फैक्ट्री कर्मचारी से तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट कार व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों के तार देहरादून में स्कूटी सवार महिला के अपहरण के मामले से भी जुड़े हुए हैं। दो आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 24 सितम्बर को फैक्ट्री कर्मचारी आन्नेकी हेत्तमपुर निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दोपहर के समय रो नदी के पास चार युवकों द्वारा बाइक, पर्स और मोबाइल लूट लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सामने आयी अन्य जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए घटना में शामिल दीपक पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी विष्णु लोक कालोनी रानीपुर व आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी विष्णु लोक कालोनी को नवोदय स्कूल के सामने लगने वाले पीठ बाजार के मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक ने बताया कि 23 सितम्बर को थाना रायपुर देहरादून में एक महिला के अपहरण का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी के डर से छुपाते छुपाते वह और उसके साथी कार से हरिद्वार आ गए थे। 24 सितम्बर को एक साथी अपने घर चला गया। उस दिन उसन व अन्य तीन युवकों ने पेंटागन मॉल के पीछे नदी के पास शराब पी। इसके बाद पैसों की कमी के चलते उन्होंने नदी के किनारे कार खड़ी करके कच्चे रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तमंचे के बल पर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने बताया कि उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने गए हैं, जो अब तक वापस नहीं लौटे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट, एसआई इंद्रजीत सिंह राणा, एसआई अनिल बिष्ट, हेडकांस्टेबल संजय व कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal