मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। युवा पंजाबी संगठन (सम्बद्ध पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश रजि.) की ओर से स्वर्गीय श्री हीरा लाल लूथरा जी एवं स्वर्गीय श्रीमती अंजला लूथरा जी की पुण्य स्मृति में 22वां नि:शुल्क मेडिकल कैंप एवं रक्तदान शिविर रविवार को गांधी कॉलोनी बारात घर, पचेंडा रोड पर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा रक्तदान कर सामाजिक सेवा में योगदान दिया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सुधीर लूथरा, डॉ. अनिल कक्कड़, डॉ. विभोर जैन, डॉ. करण मारवाह एवं डॉ. सिद्धार्थ कथूरिया ने मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. एम.के. बंसल तथा वरिष्ठ समाजसेवी कुंज बिहारी अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवा पंजाबी संगठन के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच और रक्तदान जैसे आयोजन समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं। रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अनिल अरोड़ा, राजेन्द्र कुमार, जुगल किशोर खत्री एवं कुलदीप कपिश सहित चेयरमैन रितेश नागपाल, अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, सचिव प्रशान्त मक्कड़ एवं कोषाध्यक्ष गगनदीप सिंह, रत्नाकर सिंह कोहली उपस्थित रहे। नवनीत लौ, नीरज मुंजाल, नवदीप सिंह चड्ढा, पंकज अपवेजा एवं संदीप मटरोजा ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। सेवा, स्वास्थ्य और रक्तदान के संदेश के साथ आयोजित शिविर में लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सार्थक बना दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और






