हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार सहित नगर निगम की टीम मौके पर उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान सीसीआर भवन के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था पाई गई। मौके पर यह भी पाया गया कि शौचालय संचालक द्वारा मूत्रालय के उपयोग के लिए यात्रियों से शुल्क लिया जा रहा था। इस पर नगर निगम टीम द्वारा यात्रियों से लिया गया शुल्क उन्हें वापस करवाया गया तथा संबंधित शौचालय को तत्काल ताला बंद कर सील कर दिया गया। नगर निगम टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित संचालकों एवं कर्मचारियों को शौचालयों में नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित शुल्क एवं सुविधाओं के संबंध में यात्रियों से किसी भी प्रकार की अनियमित वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता, रखरखाव एवं यात्रियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पटाखे से झुलसने के कारण बालक के असामयिक निधन पर मंत्री कपिल देव ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज नई मंडी स्थित माड़ी की धर्मशाला पहुंचकर मनोज गुप्ता (निदेशक, जीसी पब्लिक स्कूल) एवं कविता गुप्ता (शिक्षिका एस.एस.डी. पब्लिक स्कूल) के पुत्र के पटाखे से झुलसने के कारण हुए असामयिक निधन पर गहरा






