सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उत्सव के रूप में मनाया गोदभराई दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, बुढ़ाना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 सितम्बर 2026 को परियोजना के प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई दिवस का आयोजन उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुमन तोमर द्वारा ग्राम खरड़ में आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का सेवन करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पात्र महिलाओं को योजना के उद्देश्य एवं मिलने वाले लाभ के बारे में अवगत कराते हुए योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर आवश्यक जांच कराने तथा संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी,Cho,Anm की भी उपस्थिति रही |ग्राम प्रधान द्वारा भी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक रहने तथा आंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
परियोजना क्षेत्र में कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं पर्यवेक्षण हेतु सुपरवाइजर कु. ईशा द्वारा ग्राम कल्याणपुर एवं शाहडब्बर कु. शिवानी द्वारा ग्राम खरड़ एवं करौंदा महाजन तथा कु. दीपा द्वारा ग्राम बिटावदा व कुरथल में उपस्थित रहकर गोदभराई दिवस कार्यक्रम का पर्यवेक्षण किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मातृ एवं बाल विकास सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा गर्भावस्था के दौरान किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुमन तोमर ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पोषित मां और स्वस्थ शिशु ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। बाल विकास विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण को लेकर निरंतर जागरूकता एवं जनसहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

कनखल पुलिस ने किया शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आईटीआई जगजीतपुर के पास हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गयी सोने की चेन, तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गयी है। आरोपी अकेली महिलाओं को शिकार बनाता

नगर निगम टीम ने किया रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी के नेतृत्व

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal