हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा। बेहतर सुविधा ही व्यापार में उन्नति लाती है। परंपरागत भोजन हमारी संस्कृति का हिस्सा है। शुद्ध सात्विक भोजन धर्मनगरी की पहचान है। शरीर को फिट रखना है तो पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को प्रमुखता दी गई है। शुद्ध, सात्विक और स्वादिष्ट भोजन ग्राहकों को अच्छी सेवा के साथ उपलब्ध कराना ही हमारा लक्ष्य है। रेस्टोरेंट में साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन, चाइनीज, डोसा, इडली, वड़ा सहित अनूठे व्यंजन उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। पारिवारिक दृष्टि से भी विशेष व्यंजन ग्राहकों को मिल सकेंगे। मनोज चौहान ने कहा कि सेवा के संकल्प के साथ रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया है। युवा पीढ़ी के लिए भी स्वादिष्ट व्यंजन रेस्टोरेंट में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान शौर्या चौहान, अमित चौहान, बलवंत सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, मयंक गुप्ता, विनय चौहान आदि ने रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर होटल स्वामी मनोज चौहान एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






