मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र खतौली में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर की प्रेरणा से एवं उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में आज अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता नवीन प्रधान व भीम, द्वारा स्थल- राजेश फार्म हाउस के पीछे, मीरापुर रोड ग्राम गंगधाडी, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 10 बीघा, आलोक गोयल, इमरान प्रधान पुत्र रशीद, द्वारा स्थल- खतौली ग्राम, सफेदा रोड, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 03 बीघा एवं राहुल अरोरा, परमिन्दर आदि द्वारा स्थल- सफेदा रोड, फ्लाई ओवर के नीचे, कोल्ड स्टोरेज के सामने, खतौली जिला मुजफ्फरनगर में लगभग 08 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर के विकास क्षेत्र खतौली में उक्त 03 स्थलों पर लगभग 21 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध प्लॉटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के विशेष कार्याधिकारी, सहायक अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द






