मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने तालाब की बाउंड्री वॉल कराने की मांग प्रशासन से की है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव ढांसरी में श्यामसिंह रविवार की सुबह घर के पास स्थित मंदिर में गये थे। ढाई वर्षीय पौत्र आयांश पुत्र अनुज भी उनके साथ चला गया था। रोजाना की तरह श्यामसिंह वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ बैठ गये। आयांश इधर उधर टहलने लगा। कुछ देर बाद आयांश के दिखाई न पड़ने पर दादा ने आसपास उसकी तलाश की। घर जानकारी करने पर भी आयांश का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मंदिर परिसर व आसपास के रास्तों और गांव में तलाश शुरू कर दी। मंदिर के पास तालाब में गिरने की आशंका को लेकर नायब तहसीलदार जानसठ बृजेश कुमार ककरौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में तालाब से पानी निकलवा कर सर्च अभियान चलाया गया। 21 सितंबर को सोमवार की सुबह सवेरे पुनः आयांश की तलाश तालाब में शुरू की गयी।सुबह के समय आयांश का शव तालाब से बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम के मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।आयांश की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पिता अनुज कुमार, मां साक्षी, दादा श्याम सिंह और दादी अतरकली भारी सदमे में है। अयांश का छ: माह का छोटा भाई अर्श भी है। थानाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि बालक का शव तालाब से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






