भरतिया कालोनी प्रकरण में डीएम-एसएसपी से मिले सभासद

Share :

मुजफ्फरनगर। आवाम-ए-हिन्द पार्टी से जुडेÞ मौहम्मद नदीम सहित दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा शहर के हिन्दू बाहुल्य इलाके भरतिया कालोनी वाल्मिकी बस्ती में एक मकान खरीदे जाने के प्रकरण में स्थानीय लोगों व हिन्दू संगठनों के नेताओं के साथ अब पालिका सभासद भी कूद पड़े हैं। भाजपा युवा नेता विकल्प जैन के साथ बुधवार को सभासदों और अन्य लोगों ने डीएम-एसएसपी से मिल कर प्रकरण में कई गंभीर बिन्दुओं को उठाते हुए आरोप लगाया कि मकान खरीद में बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी करते हुए सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई गई है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही की मांग की।
बुधवार को भाजपा युवा नेता व पूर्व सभासद विकल्प जैन के साथ पालिका के अन्य सभासदों व हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं ने डीएम-एसएसपी से मिलकर भरतिया कालोनी मामले में कई बिन्दुओं को उठाते हुए जांच की मांग की। इस दौरान डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि यह मकान बजरिये बैनामा नदीम आदि ने जहां आवासीय श्रेणी में खरीदा है, जबकि इसका उपयोग राजनैतिक पार्टी कार्यालय खोल कर गैर आवासीय कार्य के लिए किया जा रहा है। ऐसे में स्टाम्प शुल्क गैर आवासीय श्रेणी का बनता है, जो चोरी हुआ है। इस मकान का वास्तविक क्षेत्रफल छिपाया है। मकान 475 वर्गगज में बना है, जबकि स्टाम्प मात्र 333 वर्ग गज का दिया गया है। मकान में लगे सामान पर भी स्टाम्प की चोरी की गई है। वहीं अगर आप निर्मित व गैर-निर्मित भूमि की पैमाईश करायेंगे तो स्टाम्प चोरी देखकर दंग रह जायेंगे कि किस तरह स्टाम्प चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। सभासदों ने इस मामले में जांच स्वयं उच्चस्तरीय अधिकारी से कराने की मांग करते हुए कहा कि जिन्हें की गई स्टाम्प चोरी का 10 गुना वसूलने की पॉवर है। चूंकि यह प्रकरण बेहद संगीन व गंभीर है, ऐसे में डीएम से उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित करते हुए प्रकरण की जांच कराने के साथ जुर्माना लगा कर उसकी वसूली करने की मांग की। वहीं एसएसपी को ज्ञापन देकर स्टांप चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, हिंदूवादी नेता संजय मिश्रा, ललित माहेश्वरी, नरेन्द्र पंवार, देवेंद्र चौहान और अर्जुन कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई