नाबालिगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी ने किया सरेंडर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नाबालिगा से दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई और दबिश से घबराकर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी नाबालिगा को ब्लैकमेल कर एक लाख रूपए ले चुका था और लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। मामला कनखल कोतवाली क्षेत्र का है। कनखल क्षेत्र निवासी महिला ने 3 सितम्बर को पुलिस को तहरीर देकर गौरव कुमार पुत्र धनपाल निवासी बफरी बुजुर्ग थाना शाही बरेली उ.प्र. हाल निवासी सगरावाला जगजीतपुर थाना कनखल को नामजद करते हुए नाबालिग पुत्री से दोस्ती कर दुष्कर्म करने और फोटो वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। तहरीर में महिला ने पुलिस को बताया कि डर के कारण नाबालिग बेटी आरोपी को 1 लाख रुपये दे चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी द्वारा लगातार और रुपयों की मांग की जा रही है। पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपी फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली, हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। पुलिस की लगातार दबिश से घबराए आरोपी ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र पाल, एसआई सीमा आर्य, कास्टेबल रणजीत सिंह व सुष्मिता रावत शामिल रहे।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई