भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने लगाया कुंभ की तैयारियों के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने कुंभ मेला प्रशासन पर की तैयारियों के नाम पर खानापूर्ति करने और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हरिद्वार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारियां कर रही हैं। ऐसे में कुंभ मेला प्रशासन द्वारा केवल चुनिंदा क्षेत्रों का निरीक्षण कर औपचारिकता पूरी करना और उत्तरी हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज करना चिंता विषय है। प्रैस को जारी बयान में सप्तऋषि क्षेत्र के पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि सप्तसरोवर क्षेत्र संत महात्माओं की तपस्थली और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। अनेक प्रमुख आश्रम व धार्मिक संस्थाएं उत्तरी हरिद्वार में स्थित हैं। क्षेत्र में पुराना आरटीओ चौक से लेकर सप्तऋषि तक जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। शहर में कुंभ जैसे बड़े आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन अभी तक इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मेला प्रशासन की गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कुंभ मेला केवल फाइलों में निरीक्षण और बैठकों से सफल नहीं होगा। अधिकारी धरातल पर उतरें, जनता की समस्या देखें और समयबद्ध तरीके से समाधान करें। क्षेत्र का सौंदर्यकरण कराएं। यदि मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों पर जलभराव होगा तो बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को क्या संदेश जाएगा। भाटी ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कुंभ मेला प्रशासन से मांग की कि पुराने आरटीओ चौक से सप्तऋषि तक जलभराव की समस्या का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर नाले एवं जल निकासी की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री की दिव्य भव्य कुंभ की भावना के अनुरूप अधिकारियों की कार्यप्रणाली धरातल पर दिखाई देनी चाहिए। पार्षद आकाश भाटी ने चेतावनी दी कि यदि उत्तरी हरिद्वार की समस्याओं को तत्काल गंभीरता से नहीं लिया गया, तो क्षेत्र की जनता और संत समाज के साथ मिलकर मजबूती से आवाज उठाएंगे।

ज्वालापुर पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर के कब्जे से 5.35 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 920 रूपए नकद बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने किया जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में जिला कारागार रोशनाबाद में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं डा.विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। शिविर

नशे के कारोबार पर रोक लगाने और कुंभ निर्माण कार्या में पारदर्शिता की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी को ज्ञापन देकर हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में धन का पारदर्शी एवं सदुपयोग करने की मांग की है। सिटी

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा सुरेंद्र कोली का शव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निठारी कांड में आरोपी रहे और संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए सुरेंद्र कोली के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। सुरेंद्र कोली की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार और गांव के चार पांच लोग हरिद्वार जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे

श्रीचंद्र जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में किया संत सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal