श्रीचंद्र जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में किया संत सम्मेलन का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री श्रीचंद्र के पूजन-अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज ने आध्यात्मिक साधना के साथ लोककल्याण को भी अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनकी शिक्षाएं सत्य, संयम, सेवा और सदाचार की राह दिखाती हैं। ऐसे महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुंचाना संतों की जिम्मेदारी हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, साधना और मानव सेवा का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही हैं। अखाड़े के अध्यक्ष धूनी दास महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है। मुखिया महंत भगत राम महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज ने समाज को आध्यात्मिक उन्नति के साथ सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण निरन्तर धार्मिक गतिविधियों के साथ लोक सेवा के प्रकल्पों का संचालन कर रहा है। कोठारी महंत नितिन दास महाराज ने समारोह में पहुंचे सभी संत-महापुरुषों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज ने अपने जीवन और साधना के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक चेतना के साथ मानव सेवा की राह दिखाई। इस अवसर पर महंत जगतार मुनि, मुखिया महंत मंगल दास, मुखिया महंत आकाश मुनि, महंत देवानंद, महामंडलेश्वर योगेंद्रानंद, महामंडलेश्वर राजशेखरानंद, उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत रामनौमी दास, कोठारी राघवेंद्र दास, महंत गोविन्द दास, म.मं. सुरेश मुनि, महंत जमुना दास, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, बाबा हठयोगी, महंत दिनेश दास, महंत दुर्गेशानन्द, महापौर किरन जैसल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, राज्यमंत्री नितिन गौतम, अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, सीडीओ ललित नारायण मिश्र, पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू, सचिन अग्रवाल, मुकुल पाराशर, संदीप गोयल, हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर मौजूद रहे। संत सम्मेलन का संचालन रविदेव शास्त्री ने किया।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal