मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को बहुत ही सुंदरता के साथ अपनी कल्पनाओं एवं विश्वास के रंगों से सजाया।

प्रतियोगिता में कार्यक्रम के समन्वयक तथा सम्राट परीक्षित हैप्पीनेस पार्क समिति के सचिव एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ जाट महासभा के उपाध्यक्ष डाक्टर जीत सिंह तोमर के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष हर्षवर्धन बंसल ने विद्यार्थियों के कार्य का मूल्यांकन करके उनका उत्साहवर्धन किया। दोनों ही अतिथियों ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा तथा कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने कार्यक्रम के समन्वयक डॉक्टर जीत सिंह तोमर एवं श्री हर्षवर्धन बंसल का पटका पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों को विद्यालय की पत्रिका विजन भेंट करके भी उनका अभिनंदन किया गया । स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने डॉक्टर जीत सिंह तोमर एवं हर्षवर्धन बंसल का उनकी उपस्थिति तथा उनके द्वारा बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान धारवी, धारना, आराध्या, अंसरा नाज, अक्षिता, अनुष्का रुहेला द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स सभी के द्वारा सराही गई।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






