भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के महासदस्यता महापर्व का शुभारम्भ

Share :

मुजफ्फरनगर। भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए सदस्यता अभियान के तहत सहकारिता प्रकोष्ठ जनपद मुजफ्फरनगर ने गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम के साथ महासदस्यता-महापर्व 2024 का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ डीके शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका जिला सहकारी बैंक सभापति रामनाथ सिंह ने बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान की सफलता का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. डीके शर्मा ने अभियान का उद्घाटन करते हुए कहा कि भाजपा एक विस्तृत नेटवर्क वाला राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन है, जिसकी पहुंच प्रत्येक गाँव, गली व मौहल्ले तक है। इस सुदृढ नेटवर्क व कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक कौशल का लाभ लेकर सदस्यता अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी सदस्यता ग्रहण कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सदस्यता अभियान में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये लक्ष्यों को मुजफ्फरनगर के सहकारिता प्रकोष्ठ को दिये लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में जिले की सभी सहकारी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों में जिला विकास संघ अध्यक्ष पवन तरार, जिला संयोजक सहकारिता विजय प्रजापति, क्रय विक्रय समिति सभापति अनीता वर्मा, उपभोक्ता संघ अध्यक्ष राजवीर कश्यप, जिला सहकारी बैंक के उपसभापति मुकेश कुमार जैन एवं संचालक राजू अहलावत, अमित चौधरी, दिनेश कुमार, बिजेन्द्र मलिक, आशीष चौधरी, अनार सिंह, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, आशीष त्यागी, इन्द्रपाल सिंह तथा पंकज पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई