मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा किया गया। उन्होंने आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रदान की गई इस स्वीकृति को कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि Virtual Lab विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी माध्यमों से प्रयोगात्मक एवं डिजिटल शिक्षण के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता एवं स्व-अधिगम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Virtual Lab के नोडल समन्वयक डॉ. अरुण रत्न ने Virtual Lab की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न विषयों के प्रयोगों का ऑनलाइन अभ्यास कर सकते हैं तथा अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से Virtual Lab के उपलब्ध संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यशाला के Resource Person श्री शनि कुमार, Senior Executive Member, IIT Delhi Virtual Lab ने Virtual Lab की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं विभिन्न विषयों में इसके शैक्षणिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने Live Demonstration के माध्यम से वर्चुअल वातावरण में प्रयोगों का संचालन करके दिखाया तथा Simulation आधारित व्यावहारिक शिक्षण प्रक्रिया को समझाया।
कार्यशाला में जैव प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सुश्री सोनाक्षी धीमान, डॉ. आशना गुप्ता, श्री ध्रुव कुमार गुप्ता, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. गौरव भारती, डॉ. सरिता ढाका, डॉ. तनुश्री एवं सुश्री पवी सैनी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण समन्वय एवं संचालन डॉ. अरुण रत्न, नोडल समन्वयक, Virtual Lab द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ। आईआईटी दिल्ली के सहयोग से स्थापित होने जा रहा Virtual Lab Nodal Centre विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगात्मक एवं डिजिटल शिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कॉलेज की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह केन्द्र विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक ज्ञान एवं नवाचार की क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस
हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।






