महानगर कांग्रेस ने सरकार पर लगाया सरकारी जमीनें बाहरी लोगों को सौंपने का आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बेशकीमती सरकारी जमीनों को राज्य के बाहर के लोगों के हाथों में सौंपने की तैयारियों का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि सरकार ने इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड का गठन कर सरकारी विभागों की भूमि को नीलाम करने का रास्ता खोल दिया गया है। नियमों को ताक पर रखकर कीमती जमीनों को लीज के माध्यम से निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भूमिदर किसानों की जमीनों को बेचने के लिए भी सरकार कानूनी इंतजाम कर रही है। बेशकीमती जमीनों को लीज के माध्यम से नियमों को ताक पर रखकर देने का काम किया जा रहा है। अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी सरकार को राज्य के लोगों की कोई चिंता नहीं है। अमन गर्ग ने कहा कि कांग्रेस के विरोध के बावजूद सरकार सरकारी विभागों की जमीनों और संपत्तियों को बेचने के लिए 17 अक्टूबर 2023 को उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कानून ले आयी। जिसके माध्यम से कीमती सरकारी जमीनों को भूमाफिया के हाथों में देना चाहती है। राज्यहित में बनाए गए अलकनंदा होटल को भी प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। पीपीपी मोड पर लगातार संपत्तियों को निजी हाथों में सौपा जा रहा है। कई बड़े होटल और अस्पताल भी निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं। जिसका कांगें्रेस हरस्तर पर विरोध करेगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर एवं महेश प्रताप राणा ने कहा कि भूमाफिया के सहारे प्रदेश को चलाने की तैयारी की जा रही है। बेशकीमती जमीनें निजी हाथों में सौपा जाना सरकार की गलत नीति को दर्शा रहा है। कुंभ निर्माण कार्यों में भी सरकार पारदर्शिता नहीं अपना रही है। निर्माण कार्यों में पैसों की बर्बादी की जा रही है। नैनीताल, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार जनपदों में कई सरकारी भूमि निजी हाथों में सौंप दी गई है जोकि प्रदेश हित में नहीं है। प्रैसवार्ता के दौरान अंजू मिश्रा, तीर्थपाल रवि, वरुण बालियान, राजवीर सिंह, रचना शर्मा, ललित भार्गव, हिमांशु, अकरम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, सत्येंद्र वर्मा, अशीष पवार, बीपीएस तेजियान आदि मौजूद रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal