मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर की गरिमामय उपस्थिति और दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ प्रोफेसर विजयलक्ष्मी प्रोफेसर अलका बंसल प्रोफेसर महिमा प्रोफेसर सुची अग्रवाल डॉ सविता प्रोफेसर विश्वंभर पांडे प्रोफेसर निकिता डॉक्टर नवीन डॉक्टर सरिता ढाका डॉ सुबोध प्रोफेसर अरुणिमा डॉ ज्योति डॉ सुबोध डॉ प्रीतम उपस्थित रहे प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉक्टर दिव्या बक्शी तथा कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर निशा चौहान ने कार्यक्रम की सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा की हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान जान और राष्ट्रीय एकता का सशक्त माध्यम है तथा युवाओं को इसके संवर्धन एवं प्रचार में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






