मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर जी रहे। इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्रोफेसर विषंभर पांडे भी उपस्थित रहे। गणित विभाग की विभागाध्यक्षI डॉ. रिंपल पुंडीर ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता एवं विषय की समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में गणितीय अवधारणाओं को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर मदन पाल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर ध्रुव कुमार गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभाग के प्रवक्ता तरुण कुमार गर्ग ने कार्यक्रम के संचालन एवं प्रस्तुतिकरण में सराहनीय भूमिका निभाई।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






