कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार (बीएलवी) द्वारा द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा माँ सरस्वती की वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम के वातावरण को भक्तिमय एवं भावपूर्ण बना दिया।
इसके उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक गान प्रस्तुत कर हिंदी भाषा के प्रति अपने सम्मान एवं प्रेम की भावना व्यक्त की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने भी उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने हिंदी की समृद्ध विरासत, महत्ता और गौरव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हिंदी के प्रति सम्मान, अपनी संस्कृति से जुड़ाव और मातृभाषा के संरक्षण का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और हिंदी के गौरवगान से गूंज उठा।शिविर में सत्येंद्र चौधरी जी ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी अभिव्यक्ति की भाषा नहीं, बल्कि जन-जन तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुँचाने का सशक्त माध्यम भी है। जब कानून की जटिल बातों को सरल हिंदी में समझाया जाता है, तो आम व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ पाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल एक दिवस तक सीमित न रखते हुए हमें इसे ज्ञान, न्याय और जागरूकता की भाषा बनाना चाहिए। विधिक साक्षरता का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब कानून की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उसकी सहज भाषा में पहुँचे। थाना प्रभारी सत्येंद्र नागर( एएचटी) ने विद्यार्थियों को कानून के महत्व तथा विधिक सहायता की उपलब्धता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, कानून का पालन, किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया।
अशोक सिंघल ने कहा कि कानून केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए ,सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें सजग, जिम्मेदार एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। विद्यालय प्रबंधन ने उपस्थित गणमान्य जनो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आज के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शंकर शर्मा, राहुल जी, दीपक मलिक, अनुपम सैनी, प्रियांशी राजपूत, राखी पाल आदि का विशेष योगदान रहा।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal