खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने अपने सभी तीनों मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया, उप विजेता गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान रहा। तीसरे तथा चौथे नंबर पर क्रमश एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर एवं आर के डिग्री कॉलेज शामली की टीम रही इस समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो केपी सिंह ने सम्मानित किया। कल खेले गए महिला वर्ग के मैचों में प्रदर्शन के आधार पर श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर चुका है।

इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की टीम का चयन किया गया जो नॉर्थ जोन में खेलने जाएगी , विश्वविद्यालय की तरफ से टीम के चयन हेतु ऑब्जर्वर के रूप में डॉ गौरव बालियान, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय देवबंद दोनों दिन उपस्थित रहे।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो केपी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को नसीहत दी कि आज की जीत को अपनी मंजिल न समझें और आज की हार को अपनी कमजोरी न मानें। जीत आपको विनम्र बनाए और हार आपको और बेहतर करने की प्रेरणा दे। मैदान की असली जीत उस खिलाड़ी की होती है जो हर मुकाबले के बाद स्वयं को पहले से बेहतर बनाता है।
हमारे महाविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें अनुशासित, आत्मविश्वासी, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। खेल इसी व्यक्तित्व निर्माण का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में बाहर से आए निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रो ओमबीर सिंह एवं डा सहदेव मान द्वारा किया गया तथा आयोजन में प्रो जी आर सिंह प्रो संदीप कुमार,प्रो आर के सिंह,प्रो केपी मालिक , प्रो एस के सिंह, प्रो हरि ओम, डा रेखा भावनानी,डा रेणु ,डा स्योनी दास, डा रंजीत कुमार, डा रविश कुमार वर्मा,डा प्रेम भारती,डा टेशू कुमार , डा स्वाशंख,डा एच एस राठौर,डा आई डी शर्मा ,डा सुधीर तथा समस्त स्टाफ की भूमिका प्रमुख रही।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal