रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। कार्यकर्ताओं के मुताबिक मासिक बैठक हो, कार्यकर्ता सम्मेलन हो या प्रेस वार्ता, कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को अव्यवस्था और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि कार्यालय में पर्याप्त कुर्सियों तक की व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा का भी अभाव है और जलपान की व्यवस्था तो दूर की बात है। बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं ने कई बार जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के समक्ष कार्यालय की स्थिति सुधारने की मांग रखी, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि पार्टी के विधायक, मंत्री और जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद होने के बावजूद संगठन के स्थानीय कार्यालय की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है।
अब असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने मामले को सीधे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह तक पहुंचाने का मन बनाया है। उनका कहना है कि शीर्ष नेतृत्व को यह जानना जरूरी है कि जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को किन परिस्थितियों में संगठनात्मक गतिविधियां करनी पड़ रही हैं। कार्यकर्ताओं का सवाल है कि जब पार्टी कार्यालय में बैठने, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव हो तो कार्यकर्ताओं से संगठन के लिए पूरे समर्पण और सक्रियता की उम्मीद कैसे की जा सकती है? आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच यदि संगठनात्मक ढांचे की बुनियादी व्यवस्थाएं ही कमजोर रहेंगी तो इसका असर पार्टी की सक्रियता पर पड़ना स्वाभाविक है। अब देखना यह है कि कार्यकर्ताओं की शिकायत राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने के बाद रालोद कार्यालय की बदहाली दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है या यह मामला भी शिकायतों की फाइलों में दबकर रह जाता है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal