मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख किया लोगों का कहना था कि संगठन स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कार्य नहीं हो पा रहा है जिससे आगामी चुनाव प्रभावित हो सकता है सम्मेलन में मौजूद बड़े नेताओं पूर्व मंत्री योगराज राजपाल बालियान आदि ने लोगों को समझाकर शांत किया और कहा कि उनकी समस्याओं की अनदेखी नहीं की जाएगी और इसके लिए पार्टी के सुप्रीमो से भी बात की जाएगी इसके बाद मंत्री अनिल कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन की सीमा में रहकर ही राष्ट्रीय लोकदल लोगों की सेवा करता रहेगा उन्होंने खुद का श्रेय लेते हुए कहा कि हरिद्वार पैसेंजर का रोहाना में स्टॉपेज उनके प्रयासों से हुआ है और उन्होंने रोहाना स्टेशन पर आयोजित एक स्वागत समारोह में आज इस गाड़ी के स्टॉपेज को कराकर लोगों का अभिवादन किया है अब वह शीघ्र ही देवबंद में भी इस रूट पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों के स्टॉपेज स्थापित करने का प्रयास करेंगे ताकि उत्तराखंड के लिए वाया रुड़की होते हुए रास्ते में सुधार हो सके इसके बाद उन्होंने कहा कि रालोद और भाजपा के गठबंधन में भ्रष्टाचार पर चाबुक चलाया गया है नशे के कारोबार पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में यद्यपि पुलिस विभाग द्वारा सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जनपद का ड्रग विभाग पूरी तरह सोया पड़ा है और इस दिशा में चुप्पी साधे हुए हैं जो एक चिंताजनक बात है इस अवसर पर प्रोफेशनल मंच के जिला अध्यक्ष योगेंद्र काम्बोज पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप रथी संजय राठी सुधीर भारती सहित अनेक वरिष्ठ और कनिष्ठ नेता मौजूद रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।






