खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत से नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल, वॉलीबॉल कोर्ट एवं बैडमिंटन क्रीड़ा हॉल के जीर्णोद्धार कार्य तथा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा लगभग ₹1,255.99 लाख की लागत से कराए जा रहे सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जनपद बिजनौर की थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) टीम के सदस्यों के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो तथा कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि जनपद के खिलाड़ियों को आधुनिक हॉल एवं सिंथेटिक ट्रैक की सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध हो सकें।
स्टेडियम पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी द्वारा मंत्री जी का बुके एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पंकज प्रकाश राठौड़, नगर मजिस्ट्रेट मुज़फ्फरनगर; अनिल कुमार राणा, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, मुज़फ्फरनगर; थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट टीम के सदस्य विकास कुमार एवं श्री अनुराग; उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, इकाई सहारनपुर के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह; उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, इकाई सहारनपुर के परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार वर्मा सहित जनपद के विभिन्न समाजसेवी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं एवं खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुज़फ्फरनगर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपने अभ्यास एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर संसाधन मिलेंगे तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराए जाएं, जिससे मुज़फ्फरनगर के खिलाड़ियों को इन आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई