हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है।
बताते चलें कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के 80वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार , दिनांक 11 सितंबर 2026 को कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया, ताकि हरित भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सके। कार्यक्रम में समीर कुमार जैन, वरिष्ठ व्यवसाय प्रबंधक, निधि कालरा, उप प्रबंधक, सी.पी. पंत, राजकुमार सहित कंपनी के अन्य उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत






