माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप सेकिया गया।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की कुल 6 टीमों—चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज मुजफ्फरनगर, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एस.डी. कॉलेज मुजफ्फरनगर, आर.के. पी.जी. कॉलेज, शामली, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान सहारनपुर तथा राजकीय महाविद्यालय, देवबंद—ने प्रतिभाग किया। वहीं महिला वर्ग में 4 टीमों—श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, राजकीय महाविद्यालय कांधला, एस.डी. कॉलेज मुजफ्फरनगर तथा एम एस कॉलेज सहारनपुर—ने प्रतिभागिता की। पुरुष वर्ग में आज के मुकाबलों के उपरांत चार टीमों ने लीग मैच के लिए क्वालीफाई किया, जिनमें श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एस.डी. कॉलेज मुजफ्फरनगर, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान तथा आर.के. कॉलेज शामली शामिल हैं। इन टीमों के मध्य लीग मुकाबले 12 सितम्बर 2026 को खेले जाएंगे।
आज के महिला प्रतियोगिता परिणाम में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गर्ल्स पी जी कॉलेज कांधला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया,महिला टीम की विजेता एवं उपविजेता के सभी खिलाड़ियों को प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह द्वारा पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने उद्वोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता केवल जीत और हार के लिए नहीं है, बल्कि हमारे खिलाड़ियों के लिए उनकी प्रतिभा, अनुशासन ,परिश्रम और खेल भावना के प्रदर्शन के लिए है, क्योंकि मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अपने आप में विजेता होता है, आपको याद रखना होगा कि जीत आपको खुशी दे सकती है लेकिन संघर्ष आपको हमेशा मजबूत बनाता है। डा ओमबीर सिंह एवं डॉ. अरुण कुमार ने उद्घोषक एवं प्रभावी मंच संचालन कर सभी खिलाड़ी एवं दर्शकों में जोश भर दिया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं संचालन में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. जी.आर. किशोर, डॉ. सहदेव मान (स्पोर्ट्स ऑफिसर), डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. हरिशंकर राठौर, डॉ. सुधीर पाल, डॉ. तेषु कुमार, डॉ. एस.के. सिंह तथा डॉ. सयानी दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में डॉ. गौरव बालियान प्राचार्य,राजकीय महाविद्यालय, देवबंद ने विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
प्राचार्य प्रो. के.पी. सिंह ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आगामी लीग मुकाबलों के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएँ दीं।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal