मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड, खालापार सहित आसपास के घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए यशस्वी मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं ऊर्जा मंत्री जी के सहयोग से मुज़फ्फरनगर में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और विस्तार का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

पिछले 9 वर्षों में लगभग ₹300 करोड़ के विद्युत विकास कार्य
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों में लगभग ₹300 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों में नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, क्षमता वृद्धि, नई विद्युत लाइनों का निर्माण, नए वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

प्रमुख कार्यों में—
₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन का निर्माण।
₹62.13 करोड़ की लागत से 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बढ़ाई कलां का निर्माण।
132 केवी विद्युत उपकेंद्र जौली रोड एवं भोपा रोड की लगभग ₹8.03 करोड़ की लागत से क्षमता वृद्धि।
पिन्ना क्षेत्र में ₹5.63 करोड़ की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू शामली रोड का निर्माण।
विधानसभा क्षेत्र में ₹2.63 करोड़ की लागत से 4 नई 33 केवी विद्युत लाइनों का निर्माण।
दीनदयाल योजना के अंतर्गत 50 नए वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना, जिस पर लगभग ₹1.09 करोड़ की लागत आई।
बिजनेस प्लान 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत लगभग ₹52 करोड़ की लागत से 106 नए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए तथा 178 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई।
इसी अवधि में 12 अदद नए एवं 11 केवी के 11 फीडरों का निर्माण कराया गया तथा विद्युत क्षेत्र में कुल 598 कार्य कराए गए।
आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगभग ₹90.85 करोड़ की लागत से 64 फीडरों पर 741 किलोमीटर पुरानी एबीसी तार को बदलकर नई तार लगाई गई।
नगर निकाय विकास निधि से विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए ₹1.53 करोड़ की लागत से 10 कार्य कराए गए।
वर्तमान बिजनेस प्लान 2026-27 पार्ट-1 में ₹7.88 करोड़ की लागत से 111 कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि पार्ट-2 में ₹19.94 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से जनपद के किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगों तथा आम उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही मजबूत विद्युत व्यवस्था से औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और मुज़फ्फरनगर भी इस विकास यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, अध्यक्ष राजेश जैन, सतीश गोयल, अध्यक्ष नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, निशंक जैन, सागर वत्स, देवराज, संजय जैन, संजय मित्तल व्यापारी नेता, सुभाष चौहान, डॉ देशबंधु तोमर, अंकुर गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय गर्ग, प्रवीण खेड़ा अमित शास्त्री, नंदकिशोर, दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अशोक त्यागी, प्रमोद मित्तल, मुनीश त्यागी व फेडरेशन एवं आईआईए के समस्त पदाधिकारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal