हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति ने बिजली पानी की बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की है। आर्य नगर स्थित समिति के कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने बिजली पानी के बिलों में की गयी बढ़ोतरी का विरोध किया तथा सरकार से तुरंत वापस लेने की मांग की। समिति ने बढ़ी दरें वापस नहीं लेने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। बैठक में सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की तर्ज पर सवर्ण आयोग बनाए जाने, यूजीसी एक्ट में जोडे गए अतिरिक्त नियमों को तुरंत हटाने और आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर करने की मांग की। बैठक में सतीश चौहान, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, दीपक चौहान, अविनेश कौशिक, सतपाल दीवान, विनीत चौहान, रामनाथ पटवारी, नवीन चौहान, छोटेलाल शर्मा, कविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






