मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित मजिस्द व दुकानों के निर्माण को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुुंच आवाज बुलन्द करते हुए कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपते हुए इस विवादित भूमि को निष्क्रांत सम्पत्ति बताते हुए उसको कब्जामुक्त कराने के साथ इन कब्जाधारियों से इस कार्यकाल की किराए की वसूली करने की मांग की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में सोमवार को हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंच डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान हिन्दू शक्ति संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने खसरा नं. 930 निष्क्रांत सम्पत्ति घोषित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि डीएम की ओर से गठित जांच कमेटी ने उक्त खसरा नम्बर को निष्क्रांत सम्पत्ति घोषित किया। इस पर कब्जामुक्त करने की कार्यवाही करते हुए इन कब्जाधारियों को भू माफिया घोषित कर उनसे हर्जाना वसूलने की मांग की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सरिता शर्मा अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, संजय मलिक, संजय गोस्वामी, सुनील वर्मा, अमित मित्तल, श्याम वर्मा, प्रमोद वर्मा, राजू पाल, अंकित पाल, साहिल अरोरा, राजकुमार गर्ग, प्रदीप कुमार, संजीव शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, नवीन त्यागी, संदीप कौशिक, सुन्दर सैनी, अमरीश शर्मा, मनोज शर्मा, संजय, सीमा ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का






