राजनेता, कोर्ट व बुद्धिजीवी बढ़ते अपराधों के लिए जिम्मेदार: साध्वी प्राची

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को साध्वी डॉ. प्राची ने कोलकाता जैसी रेप व मर्डर की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बड़ी शर्मनाक है। बेटियों के साथ गैंगरेप जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिनके जिम्मेदार तीन लोग हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के पक्ष में खड़े राजनेताओं से आहत साध्वी प्राची ने इसके लिए बुद्धिजीवी वर्ग के साथ ही कोर्ट को जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि दशकों तक मुकदमे चलने से यहां बेटियों को इंसाफ नहीं मिलता, जो अपराधियों के बचने का मुख्य कारण हो जाते हैं। डॉ. प्राची ने देश में राजनेताओं को बलात्कारियों को बचाने और अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये तीनों केटेगीरी फैसला ले, तभी देश से अपराध व अपराधी समाप्त हो सकेंगे।
रविवार सायं साध्वी डॉ. प्राची नगर के हृदयस्थल शिवचौक पर पहुंची, जहां उन्होंने बाबा भोले नाथ के दर्शन करने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश की योगी सरकार के कार्यो और अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयासों की सराहना की, वहीं पूर्ववर्ती प्रदेश सरकारों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार व बढ़ रहे अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने योगी जी को सुख-शांति के लिए काम करने वाला बताते हुए कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने नेम प्लेट मामले में बढ़ते विवादों पर सवाल करते हुए कहा कि अपनी जाति व धर्म को छिपाकर किस कारण काम करना चाहते हैं, इसमें दाल में कुछ काला होने का संदेह बढ़ता है, जो खतरे की घंटी है। उन्होंने समाज के लोगों को इस दिशा में जागरुक होने के साथ ऐसे तमाम कारोबारियों से सजग रहने का आह्वान किया। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे के गायक कन्हैया मित्तल के यूं अचानक कांग्रेस में शामिल होने के सवाल को साध्वी प्राची ने टालते हुए कहा कि यह सवाल कन्हैया मित्तल से पूछना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई