ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज संगठन मनाएगा अजमीढ़ जी की जयंती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज संगठन जनपद शाखा मुजफ्फरनगर की एक विशेष सभा कृष्णापुरी में मास्टर राजीव वर्मा के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा एवं संचालन इंजीनियर उमेश चंद वर्मा द्वारा किया गया। इस सभा में स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ़ जी की जयंती शरद पूर्णिमा के अवसर पर भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया। मीडिया प्रभारी कंवरपाल वर्मा के संयोजन में इस दौरान एक समिति गठित की गई, जिसकी देखरेख में यह उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराज अजमीढ़ जी के स्मारक स्थल निर्माण एवं इसके सौंदर्यकरण और विकास का कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज संगठन द्वारा समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा कि यह स्थल क्षेत्र के स्वर्णकार समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इस सभा में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति नरेश कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र वर्मा, मदनपाल वर्मा, मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कंवरपाल वर्मा, लोकेश कुमार, राजीव वर्मा, अमित वर्मा, राधेश्याम वर्मा (पत्रकार), संजय वर्मा, उमेश चंद्र वर्मा (प्रवक्ता), रमेश चंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा आदि वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कांटे वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal