जीत का जुनून, खेल का जज़्बा-पीआर पब्लिक स्कूल में हैंडबॉल प्रतियोगिता दिखा युवा दमखम

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पी. आर. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनों नोवा, सेज, अपेक्स, जील की टीमों ने अपने कप्तान वंश धीमान, जसप्रीत, अमीर हम्ज़ा, देवांश बालियान के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी एवं खेल शिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। मैदान में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। तेज पास, शानदार बचाव और सटीक गोल ने प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।सभी टीमों ने जीत के लिए पूरी मेहनत की और अंतिम क्षण तक संघर्ष किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित विद्यार्थियों ने तालियों एवं उत्साहवर्धक नारों से उनका मनोबल बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने यह सिद्ध किया कि खेल में जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, सहयोग और अनुशासन है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता तथा विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम अपेक्स एवं उपविजेता टीम सेज, तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इंटर हाउस हैंडबॉल प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से भरपूर एक यादगार आयोजन रहा। आज के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, अभिषेक, दीपक मलिक आदि का विशेष योगदान रहा।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कांटे वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal