मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम ने मावे को नष्ट कर दिया।
थानाध्यक्ष मोहित कुमार ने बताया कि गत 25 अगस्त की रात में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं पुलिस की सयुंक्त टीम ने गांव छपार में मावे की भट्टी पर छापेमारी करते हुए विभिन्न कैमिकलों से नकली मावा बना रहे आरोपी टिन्कू पुत्र चंद्रभान निवासी गांव छपार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से 10 कुंतल नकली मावा, 25 बोरे एसएमपी, 10 टिन वनस्पति, वनस्पति घी के 45 खाली टीन, इन्टेरिस्टेफाइड फैट के तीन पैकेट, ईसबगोल भुस्सी के 15 पैकेट, सेलखडी पाउडर के 30 पैकेट, हाइड्रो एक किलोग्राम तथा एक बायलर, दो बडी कडाई, एक मिक्सर मशीन भी बराबर की गई है। खाद्य सुरक्षा की टीम ने मावे के नूमने लेकर जेसीबी मशीन के द्वारा गड्डा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने पुछताछ में एसएमपी, सेलखडी व वनस्पति के द्वारा कम लागत में नकली मावा तैयार करके मंडी में एक आढती को बेचा जा रहा था। आढती के द्वारा मावे को ऊंचे दामों पर बाजार में सप्लाई कर मुनाफा अर्जित करके आपस में बांटते थे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है जबकि दुसरा आरोपी अभी तक फरार है।

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों






