पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि शिवलोक कालोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा की कनखल में सुनार की दुकान है। 21 अगस्त को प्रदीप कुमार शर्मा दुकान बंद कर कनखल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों शिवलोक कालोनी के पास उनका बैग लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। बैग में सौ ग्राम चांदी के आभूषण, दुकान की चाबियां, एप्पल आईफोन, बीएचईएल का मेडिकल कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस आदि सामान था। प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा मुकद्मा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस और सीआईयू टीम का गठन किया गया। जांच पड़ताल ओर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर भेल मैटेरियल गेट के पास से बाइक सवार तीन युवकों रितिक उर्फ टोपो पुत्र स्वर्गीय बिनोद चौधरी निवासी ग्राम खंजरपुर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, सौरभ पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम टांडा साहूवाला थाना बढ़ापुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश व राजीव सैनी उर्फ सागर पुत्र अमृत सैनी निवासी ग्राम चांदपुर थाना पथरी हरिद्वार को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कावड़ मेला के दौरान बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी और दुकान का सामान लेने कनखल जाते थे। कनखल आने जाने के दौरान बुजुर्ग सुनार प्रदीप कुमार को लूटने का प्लान बनाया और उसकी रेकी करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने बताया कि 11 अगस्त को भी इन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था। लेकिन उस दिन योजना में कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद 21 अगस्त को तीनों सुनार का पीछा करते हुए शिवलोक कॉलोनी पहुंचे और मौका मिलते ही पहले कैंची से बैग का पट्टा काटा और बैग लूट लिया। प्रदीप कुमार के विरोध करने पर कैंची से वार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद तीनों लूटा गया सामान लेकर राजा गार्डन जगजीतपुर स्थित रितिक उर्फ टोपो के कमरे पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली वहां से लूटा गया सामान बरामद कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को राष्ट्र सेविका समिति लक्ष्मीनगर की बहनों ने बांधी राखी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने पुलिस प्रशासन द्वारा समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई