पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा और नवादा से हरिद्वार तक फैला हुआ है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैकों के 35 एटीएम कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, पैन कार्ड, 37,500 रूपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस की शुरूआती जांच में 2.75 करोड़ के संदिग्ध डिजिटल लेनदेन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा आरोपियों की वाट्सअप चैट से दर्जनों बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं लेनदेन के महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस को मिले हैं। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सज्जनपुर पीली क्षेत्र में रसियाबड़ सिंगल प्वाइंट के पास चेकिंग अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने चिड़ियापुर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली तो एक बैंग में बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं नगदी बरामद हुई। संदिग्ध डिजिटल सामग्री बरामद होने पर पुलिस ने कार में सवार युवकों कृष्णा पाण्डे निवासी नालंदा बिहार, निरंजन कुमार नवादा बिहार, सन्नी निवासी हरिद्वार चन्द्रमणि कुमार निवासी नवादा, बिहार व चन्दन पाण्डे निवासी हरिद्वार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बिहार के मगध से संचालित हो रहे बड़े साइबर क्राइम गैंग का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्थानीय लोगों से बैंक खाते, पासबुक, एटीम कार्ड एवं सिम लेकर खातों का एटीएम पिन एवं यूपीआई आईडी तैयार कर उसका एक्सेस अपने पास रख लेते थे। साइबर फ्रॉड की रकम खाते में आने के बाद उसे म्यूल अकाउंट से यूपीआई के जरिए दूसरे खातें में ट्रांसफर कर एटीएम के माध्यम से निकालकर आपस में बांट लेते थे। आरोपियों से पूछताछ में बिहार से जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा बैंक खाते उपलब्ध कराने एवं साइबर फ्रॉड की रकम के संबंध में सूचना देने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस टीम पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को राष्ट्र सेविका समिति लक्ष्मीनगर की बहनों ने बांधी राखी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा से भेंट कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने पुलिस प्रशासन द्वारा समाज की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal