मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के साथ कार्यकर्ता संगम संयोजक अमित गर्ग शरद शर्मा सुरेंद्र अग्रवाल अजय अग्रवाल का निशंक जैन विपुल भटनागर श्रीमोहन तायल कुश पुरी, विश्व रतन ,कैप्टन प्रवीण ,अमित पटपटिया, अजय सागर सहित आने को गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी ने अपने-अपने स्तर पर कार्यकर्ता संगम को सफल बनाने के विचार रखे।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि अक्टूबर माह में गाजियाबाद स्थित सनसिटी में दिव्या प्रेम सेवा मिशन द्वारा विराट स्तर पर इस महानाट्य का मंचन किया जाएगा जिसमें मुजफ्फरनगर से भारी संख्या में दर्शको को इस महानाट्य को देखने का अवसर मिले इसी पर विचार मंथन करने के लिए एवं इस महानत्य की अधिक जानकारी देने के लिए 27 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंक्विट हॉल में कार्यकर्ता संगम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जाणता राजा महानाट्य की टीम इस महान नाटक के बारे में संपूर्ण जानकारी देगी। डॉ संजीव बालियान ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता संगम को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत करने का आवाहन किया।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम






