मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो वैष्णो देवी मंदिर गांधी कालोनी में चल रही कथा के सप्तम दिवस में कृष्ण सुदामा का प्रसंग श्रवण कराते हुए कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि मित्रता में स्वार्थ नहीं अपितु समर्पण का भाव होना चाहिए सुदामा दीन हीन होते हुए भी कृष्ण से कुछ धन संबंधित अपेक्षा नहीं किए वही द्वारिकाधीश भगवान बिना मांगे सुदामा को सारी सुख सुविधा प्रदान कर दिए ये प्रसंग आज के मानव के लिए सीख होना चाहिए श्रीमद भागवत कथा आदि का समय समय पर आयोजन व श्रवण करते रहने से आम जन मानस को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है ओर सतमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है ये ग्रन्थ हमारी धरोहर है व्यास जी ने कहा कि जिसके कुल खानदान में एक बार भागवत कथा हो जाती है तो सात पीढ़ी तक के पूर्वज तृप्त हो जाते है वे जीवन मरण के बंधन से मुक्त होकर सदैव के लिए भगवान के श्री धाम में वास करते है इस अवसर पर कथा आयोजक धर्म प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने दूर दूर से आए हुए सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया व नगर पालिका चेयर मैन मीनाक्षी स्वरूप जी ने व्यास पीठ का पूजन किया व दिव्य हवन व विशाल भंडारे के साथ सप्ताह पर्यन्त चलने वाली श्री मद भागवत कथा सप्ताह का विश्राम हुआ भंडारे में सैकड़ो की संख्या में भोजन प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर वैष्णों देवी मंदिर कमेटी के संग संग हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा अनीता चहल मूलराज बंटी सैनी राधे श्याम गोयल कृष्णा गोयल सीमा सैनी बबली कश्यप राजेश त्यागी वंदना त्यागी रश्मि अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम






