लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का हुआ भव्य शुभारम्भ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के सोल्जर बोर्ड के मानेक्शा सभागार में रक्षाबन्धन का त्योहार मातृशक्ति को उपहार के अन्तर्गत जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जनपद द्वारा उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ किया गया। प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का सीधा प्रसारण जूपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से दिखाया गया। जिसका लाइव प्रसारण जनपद के सोल्जर बोर्ड के मानेक्शा सभागार में जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा माता बहनों ने देखा।

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज रक्षाबन्धन के अवसर पर माता व बहनों के लिए यह सुविधाएं दी गई है, बहुत ही अच्छा काम किया है। उन्होंने सभी माताओं-बहनों को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की हार्दिक बधाई देते हुए
कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को प्रातः 06 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अन्तर्गत निःशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी निःशुल्क आवागमन कर सकेंगी तथा प्रदेश के विभिन्न स्थानों की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार माता-बहनों एवं बेटियों को लाभान्वित कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है।

रक्षाबन्धन के उपलक्ष में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा माननीय अतिथियों को रक्षासूत्र बांधकर स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित राखी गिफ्ट हैम्पर भेंट किये गये। इस अवसर पर महिला जनप्रतिनिधियों द्वारा मन्त्री एवं अन्य गणमान्य को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गयी तथा इस अवसर उपस्थित सभी को मिष्ठान एवं उपहार भेंट किये गये। जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री अनिल कुमार की गरीमामयी उपस्थिति रही। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुभारम्भ कार्यक्रम की जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारम्भ के अवसर पर डा० वीरपाल निर्वाल प्रशासक जिला पंचायत, सपना कश्यप माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग, मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुप्रिया पाल विधायक प्रतिनिधि मीरापुर विधानसभा, संजय राठी राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष, बबीता राठी महिला जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, कविता सैनी महिला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उक्त आयोजन में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डा० राजीव कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह, उपायुक्त एनआरएलम के०एन० पाण्डेय के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी जानसठ श्रीमति रश्मि लाम्बा, तहसीलदार जानसठ मोनिका चौहान,उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रभात कुमार सिन्हा, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी पूनम देवी, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से यात्रीकर अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जिला सम्नव्यक आशिष द्विवेदी एवं सम्बन्धिक विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त आयोजन को सफल बनाने में डिपो प्रभारी खतौली आशीष कुमार, वरिष्ठ लेखाकार हर्ष कुमार, कार्यालय सहायक प्रथम अनुज त्यागी एवं शुभम काकरान का योगदान रहा।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal