गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार भरतिया कालोनी की ओर से शहर में शनिवार को विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए स्वर्ण श्रृंगार के साथ स्वर्ण रथ पर सवार होकर भगवान गणपति निकले तो भक्तों ने शहर में जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। शहर में आज शोभायात्रा के अवसर पर पूरा मेला लगा नजर आया। भगवान गणपति के दर्शन करने के लिए भक्तों का पूरा सैलाब उमड़ा नजर आया।
भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का पूर्ण आस्था और भक्तिमय वातावरण में शनिवार को शुभारंभ हुआ। यहां पर भक्तों के साथ अतिथियों ने भगवान गणेश का पूजन किया। लड्डू का भोग लगाते हुए गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के बीच आशीर्वाद लिया। भगवान श्री गणेश जी का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार किया गया और इसके बाद भगवान गणेश को स्वर्ण रथ पर विराजमान कराया गया। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अन्य अतिथियों ने हवन पूजन के उपरांत संयुक्त रूप से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस शोभायात्रा में भगवान गणेश के साथ बाबा खाटू श्याम का विशाल रथ, 12 झांकियां, पांच बैंड, ढोल ताशे, दो रथ, दो आतिशबाजी, डीजे यात्रा में शामिल रहे। भगवान भोलेनाथ, गणपति, हनुमान जी, मां दुर्गा और अन्य धार्मिक तथा देशभक्ति की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान गणपति की विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग नवीन मंडी स्थल गुड मंडी, राजबाहा रोड, मुनीम कालोनी, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड, पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड़, चौड़ी गली, भोपा पुल से मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक शिवचौक, टाउन हाल, सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड़, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, द्वारिकापुरी, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से नई मण्डी बिजलीघर होते हुए वापस मंदिर पर पहुंची। भगवान श्री गणपति जी स्वर्ण रथ पर स्वर्ण रूप में भक्तों के कष्टों को हरने के लिए स्वयं चलकर आये और भक्तों के निवास और प्रतिष्ठानों को मंगलमय करेंगे। इस अवसर पर श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार द्वारा शोभायात्रा के मार्ग को तोरणद्वारों व झण्डों द्वारा सजाया गया था।
शोभायात्रा के साथ ही इस महोत्सव की कड़ी में 08 सितम्बर सायं 7 बजे बधाई उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 10 सितम्बर सायं 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। 11 सितम्बर राधाअष्टमी सायं 7 बजे उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 15 सितम्बर तक दैनिक पूजा अर्चना प्रातः 8 बजे व सायं 7 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा की जायेगी व प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव 15 सितम्बर को खतौली में गंगनहर में भगवान श्री गणपति जी के विसर्जन के बाद विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर मंदिर परिवार के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने अतिथियों और भक्तों का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया। उन्होंने सभी अतिथियों को पटका पहनाने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। यहां पर अतिथियों एवं भक्तों ने स्वर्ण श्रृंगार के बाद भगवान गणपति की आरती की। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, दिनेश बंसल, उद्यमी रघुराज गर्ग, संजीव जैन, सुरेन्द्र बंसल, पुलकित गुप्ता, नरेन्द्र गोयल और विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के संचालन में मंदिर परिवार के अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग व गणपतिधाम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal