आईआईसी एवं आईआईए के अंतर्गत एआई, करियर एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) के अंतर्गत Faspi Enterprises Pvt. Ltd. के सहयोग से Maa Saraswati Sabhaagar में “Using AI for Fundraising & Investor Pitch Preparation” विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अमन गुप्ता, प्रबंध निदेशक, Faspi Enterprises Pvt. Ltd. रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उद्यमिता, स्टार्टअप विकास, फंडरेजिंग एवं निवेशक प्रस्तुतीकरण के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी।
इसी अवसर पर IIA Campus Connect कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें श्री अमन गुप्ता एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें करियर मार्गदर्शन, उद्योग की आवश्यकताओं एवं रोजगार के अवसरों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें उद्योग से जुड़ने एवं रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। डॉ. पीयूष शर्मा, समन्वयक, इंडस्ट्री एकेडेमिया इंटीग्रेशन एवं स्किल डेवलपमेंट सेल ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, नवाचार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह आयोजन नवाचार, एआई जागरूकता, उद्यमिता, रोजगारपरक कौशल, प्लेसमेंट एवं उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति

बाबा रामदेव ने लगाया सनातन धर्म की छवि धूमिल करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। योग गुरू बाबा रामदेव ने सनातन धर्म की छवि की धूमिल करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में वर्णित तथ्यों को तोड़ मरोड़कर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने और भगवान शिव, भगवान राम, माता सीता और श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं का गलत चित्रण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं

गैसरैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेड़ी कार्यकर्ताओं ने किया भराड़ीसैण में प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण स्थित अस्थाई विधानसभा का घेराव किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी व वरिष्ठ यूकेडी नेता पंकज व्यास ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारें

एसआईपी भुगतान तय नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीवाली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नहीं होने और भेल पं्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भेल के श्रमिक संगठनों ने हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को भेल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई