मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार जनपद मुजफ्फर नगर में एस पी क्राइम के साथ व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ट की बैठक आहुत की गई। बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर क्राइम कर्मवीर सिंह ने साइबर क्राइम के बढ़ते अंदेशे व्यापारियों को सावधान रहने के महत्वपूर्ण टिप्स अत्यन्त विस्तार के साथ बताए। ओर साइबर क्राइम के प्रति सजग और जागरूक रहने का मंत्र दिया।
महानगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल अजय कुमार सिंघल ने आग्रह किया कि साइबर क्राइम के प्रति सजग और जागरूक रहने के लिए छोटी छोटी अलग अलग क्लिप बनवाकर जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जाए।
साथ ही झांसी रानी चौक पर दुपहिया वाहनों के लिए डिवाइडर खोलने की मांग उठाई, एस पी क्राइम मैडम ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ फायर, विभिन्न थानों से इंस्पेक्टर, अजय कुमार सिंघल महानगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फरनगर, अलका शर्मा, अंजू शर्मा, नीरज बंसल, लवी गोयल, राजेन्द्र तायल, मधु तायल, कुलदीप मित्तल आदि ने प्रतिभाग किया।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






