मुजफ्फरनगर में ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, लाव लश्कर के साथ पहुंची टीम

Share :

मुजफ्फरनगर/लखनऊ (रिपोर्टर)। सोमवार की अलसुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने नगर में एक साथ कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से जुड़ी कंपनी में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम और करीब 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही जिले के कारोबारी और विशेष रूप से लोहा एवं स्टील कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल बढ़ गई।
ईडी की टीमों ने सूजडू स्थित राणा हाउस, मेरठ रोड स्थित पूर्व विधायक शाहनवाज राणा तथा उनके चाचा पूर्व विधायक एवं रालोद नेता नूरसलीम राणा के आवास, प्रेमपुरी स्थित स्टील फैक्ट्री कारोबारी संजय जैन के आवास, द्वारिकापुरी और नई मंडी स्थित पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के परिसरों सहित कई स्थानों पर जांच शुरू की। इसके अलावा सूजडू चुंगी स्थित शाहनवाज राणा की कंपनी जंबूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड के मुख्य कार्यालय पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही ईडी की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खबर मिली है कि बालाजी रोलिंग मिल के मालिक आकाश कुमार के द्वारिका सिटी स्थित आवास और शाहनवाज राणा के चार्टर्ड अकाउंटेंट विराज चौधरी के नई मंडी स्थित आवास को भी ईडी अधिकारियों द्वारा फोर्स के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी‌
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय की टीम ने सोमवार सुबह की भारी टीम पूरे लाव लश्कर के साथ जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में दो परिसरों से करीब 1 करोड़ रुपये की नकदी बरामद कर जब्त की।
ईडी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में कुल नौ स्थानों तथा हरियाणा के फरीदाबाद में भी तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी की यह जांच जाम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड से जुड़े कथित जीएसटी धोखाधड़ी मामले में चल रही है। जांच एजेंसी का आरोप है कि कंपनी और उससे जुड़े लोगों द्वारा वास्तविक माल की आवाजाही के बिना कथित तौर पर फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल के माध्यम से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया गया और उसे आगे दूसरी संस्थाओं को पास किया गया।
जांच के दौरान अधिकारियों ने कई कथित फर्जी अथवा अस्तित्वहीन संस्थाओं के माध्यम से सर्कुलर ट्रांजेक्शन, लेयर्ड फंडिंग और नकद निकासी किए जाने की जानकारी सामने आने का दावा किया है। जीएसटी अधिकारियों की जांच में करीब 9.63 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी का लाभ उठाए जाने का पता चलने की बात कही गई है। आरोप है कि इस कथित फर्जीवाड़े के चलते सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। ईडी के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य कथित अपराध से अर्जित रकम का पता लगाना, इससे लाभान्वित लोगों की पहचान करना तथा फर्जी आईटीसी नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों को जुटाना था। तलाशी अभियान के दौरान बरामद नकदी और अन्य दस्तावेजों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। ईडी की कार्रवाई के संबंध में संबंधित कंपनी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी। मामले में आगे की जांच जारी है।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी

मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नरेंद्र सिंह यादव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाए-शिवम सड़ाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम सडाना ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र 25 में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मांग की कि हरिद्वार विधानसभा से पार्टी को युवा चेहरों को प्रत्याशी के

स्वर्ण समाज ने की यूजीसी कानून वापस लेने की मांग उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार एवं उपजिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया और यूजीसी कानून केे प्रति विरोध जताया। अजय शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों

ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं-विपिन गुप्ता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में विपिन गुप्ता ने कहा है कि ज्वालापुर रानीपुर एवं हरिद्वार दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख

चीनी के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक व कनखल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई