मुजफ्फरनगर में परिवर्तन योजना लागू, वाहन स्वामियों को मोटर टैक्स व पंजीकरण शुल्क में छूट समेत कई सुविधाएं

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने और पुराने एवं अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परिवर्तन योजना मुजफ्फरनगर में भी लागू की गई है। सोमवार को परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों ने जनपद के संबंधित व्यावसायिक वाहन स्वामियों से योजना का लाभ उठाते हुए पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने और उनके स्थान पर नए बीएस-6, सीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने के साथ सरकार की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन अजय कुमार मिश्रा के अनुसार योजना के तहत एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत निर्धारित उत्सर्जन मानक वाले पुराने ट्रक, बस एवं अन्य पात्र व्यावसायिक वाहनों को प्रतिस्थापित करने पर वाहन स्वामियों को कई आर्थिक लाभ मिलेंगे। पुराने वाहन को पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (आरवीएसएफ) में स्क्रैप कराने के बाद नया पात्र वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर में निर्धारित अवधि तक छूट तथा नए वाहन के पंजीकरण शुल्क में भी छूट का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि पात्र बस एवं मालवाहक वाहन स्वामियों को स्क्रैप कराने के बाद प्राप्त डिपॉजिट सर्टिफिकेट (डीसी) के आधार पर नया बीएस-6 डीजल, सीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर पुराने वाहन से संबंधित एक वर्ष से अधिक पुराना बकाया राजस्व, कर एवं शास्ति को निर्धारित प्रावधानों के तहत माफ किए जाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अतिरिक्त वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से नए वाहन की खरीद पर अग्रिम छूट का प्रावधान है। योजना में ऐसे वाहन स्वामियों के लिए भी सुविधा है जो तत्काल नया वाहन नहीं खरीदना चाहते। उन्हें स्क्रैपिंग के बाद प्राप्त प्रमाण-पत्र के हस्तांतरण की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा निर्धारित अवधि तक मासिक ईंधन वाउचर और नए वाहन की खरीद के लिए लिए गए ऋण पर ब्याज में सब्सिडी का भी प्रावधान बताया गया है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए विभाग द्वारा अधिकृत आरवीएसएफ में रूद्रा ट्रेडिंग कंपनी, ग्राम बेगराजपुर, ए.ए.-1 स्क्रैप सेंटर, जटमुझेडा खास-भोपा रोड तथा एमटीक्यू ट्रेडर्स, वहलना-मेरठ रोड शामिल हैं।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। पात्र वाहन स्वामियों से समय रहते योजना में पंजीकरण कराने की अपील की गई है। पंजीकरण अथवा प्रक्रिया से संबंधित किसी समस्या के समाधान के लिए ट्रांसपोर्टनगर, भोपा रोड स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
इसके साथ ही परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद यदि पात्र पुराने व्यावसायिक वाहनों को नियमों के विपरीत संचालित किया जाता है तो ऐसे वाहनों को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ को ध्यान में रखते हुए समय रहते पुराने वाहनों का प्रतिस्थापन कराने की अपील की है।

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति

बाबा रामदेव ने लगाया सनातन धर्म की छवि धूमिल करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। योग गुरू बाबा रामदेव ने सनातन धर्म की छवि की धूमिल करने के लिए धार्मिक ग्रंथों में वर्णित तथ्यों को तोड़ मरोड़कर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करने और भगवान शिव, भगवान राम, माता सीता और श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं का गलत चित्रण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं

गैसरैण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर यूकेड़ी कार्यकर्ताओं ने किया भराड़ीसैण में प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैण स्थित अस्थाई विधानसभा का घेराव किया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में घेराव प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पुष्पेंश त्रिपाठी व वरिष्ठ यूकेडी नेता पंकज व्यास ने कहा कि उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारें

एसआईपी भुगतान तय नहीं होने पर भेल श्रमिक संगठनों ने फूंका प्रबंधन का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दीवाली से पूर्व एसआईपी का भुगतान तय नहीं होने और भेल पं्रबंधन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए भेल के श्रमिक संगठनों ने हीप मेन गेट पर प्रदर्शन किया और प्रबंधन का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए निफ्टू के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि 27 अक्टूबर को भेल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई