मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में सीओ सिटी ऑफिस और मदन स्वीट्स के सामने सिविल लाइंस पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सफेद रंग की ईओन गाड़ी एवं स्विफ्ट गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो उनमें सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिनके कब्जे से चार तमंचे, चार खोखा कारतूस एवं छह दिन का कारतूस के साथ ही पुलिस ने दोनों कार कब्जे में ले ली।
पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस टीम मदन स्वीटस के सामने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली। कि सफेद रंग की इओन गाडी जो दिल्ली नम्बर है तथा स्विफ्ट गाडी जो यूपी नम्बर है, इन दोनों गाडियों में जो व्यक्ति सवार है उनके पास अवैध अस्लाह है तथा कोई बडी घटना करने की फिराक में घूम रहे है तथा इन दोनों गाडियों में सवार व्यक्ति शिव चौक की तरफ से मदन स्वीटस की ओर धीरे-धीरे व रुकते हुए आ रहे है। पुलिस टीम द्वारा इस सूचना पर उक्त दोनों गाडियों की पहचान कर उन्हे रोकने का प्रयास किया गया परन्तु गाडी सवार व्यक्ति अपने गाडियों को तेज गति से भगाते हुए पचेन्डा फ्लाई ओवर के नीच होते हुए माल रोड की तरफ भागने लगे परन्तु रास्ता बंद होने के कारण आगे नही जा सके। पुलिस टीम द्वारा दोनों गाडियों का पीछा किया गया। आगे रास्ता बंद होने के कारण दोनों गाडियों में सवार व्यक्ति नीचे उतरे तथा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी एवं बदमाशों को आत्मसमर्पण को कहा गया। अपने को पुलिस के टारगेट पर घिरा देखकर बदमाशों द्वारा फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपियों में भोरा कला क्षेत्र के मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासीआयुष पुत्र रणवीर सिंह एवं वतन बालियान पुत्र सतेन्द्र सिंह, शहर को कोतवाली क्षेत्र के रोहाना बहेड़ी निवासी वासू उर्फ वासूदेव शुक्ला पुत्र गोपाल शुक्ला तथा भोरा कला क्षेत्र के ही गांव खेड़ी सूंडियान निवासी सुमित बालियान पुत्र सतेन्द्र कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 04 तमन्चे, 04 खोखा व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर, इओन गाडी नं0- डीएल सीई 4173,, स्विफ्ट गाडी नं. यूपी 12 सीएच 8586 बरामद की है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पकड़े गए।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






