मुजफ्फरनगर। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र से आए फरियादियों की जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
योगी सरकार की पहल पर शनिवार को फरियादियों से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान की खातिर सदर तहसील सभागार में संपूण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत व एसडीएम सदर निकिता शर्मा द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशनकार्ड एवं चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बीच अधिकारी जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को मौके पर जाकर शिकायतों का शत- प्रतिशत निस्तारण को निर्देशित किया गया। आलाधिकारियों ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के बाद तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें व महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर व तहसीलदार सदर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन






