एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 70 लोगों का उपचार

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल (एम.बी.बी.एस, एम.एस.) के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सीय सेवा प्रदान की जा रही हैं।
अगस्त माह के मासिक शिविर में कुल 70 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। शिविर में 14 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी इच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 27 सितम्बर, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग, सचिव पवन गोयल, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप अग्रवाल, सीए श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश कुमार और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत और आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन के लिए जनजागरण का

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन किया सेमिनार का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वाइब्रेंट उत्तराखंड के अंतर्गत भारतीय मीडिया और इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रह्मपाल सिंह ने जैविक खेती पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए एक्सपो के महत्व और

हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने गंगा में प्रवाहित की मुलतान जोत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय मुल्तान संगठन की ओर से आयोजित मुल्तान जोत महोत्सव में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर सवेरे मां गंगा के साथ दूध की होली खेली और दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद शाम को मंत्रोच्चार के बीच गंगा में जोत प्रवाहित की गयी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गयी। मुल्तान जोत

त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में सांसद राजीव राय ने दिया आश्वासन, प्रमोद त्यागी को सपा टिकट दिलाने के लिए करेंगे पैरवी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मनसूरपुर क्षेत्र में शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग स्थित आरके फार्म हाउस पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा आयोजित त्यागी ब्राह्मण बौद्धिक सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा

राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को रुड़की रोड स्थित वैकटहाल में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरके सिंह deen मां शाकंभरी विश्वद्यालय सहारनपुर, डॉ सुधीर पुंडीर प्राचार्य सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ विकास कुमार प्राचार्य विवेकानंद डिग्री कॉलेज रुड़की ,डॉ अरविंद कुमार पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाज के

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई