बेसहारा गोवंश को पकड़ने का जनपद में अभियान शुरू

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर छुट्टा सांड व गौवंश को शासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा पकड़ने का अभियान जोरों पर है, हालांकि विभाग को अब इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने में इस पसीने छूटे हैं। ऐसे हालातों के बीच जिले में पशुपालन विभाग को भागदौड़ के बाद करीब 69 बेसहारा गोवंश को पकड़ने के साथ उन्हें संबंधित गौशाला में भेजा गया है।
शासन के निर्देश पर प्रदेश के साथ जनपद में बेसहारा गोवंश पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान दस सितम्बर तक चलेगा। इसके लिए शासन स्तर से जनपद में पशु पालन विभाग को कुल104 गोवंश को संरक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है। जनपद में शहर से लेकर गांव तक अभी भी बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे है। हालांकि अब पूर्व के मुकाबले इन बेसहारा गोवंश की संख्या काफी कम हंै। अधिकाशं गोवंश संबंधित गौशाला के साथ देश की पहली काऊ सेंचुरी में पहुंच चुके हैं। नगरपालिका क्षेत्र में मुख्यत: नई मंडी, रुड़की रोड, शाहबुद्दीनपुर रोड पर अभी काफी बेसहारा गोवंश घूमते रहे हैं। ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। शासन स्तर से बेसहारा गोवंश को पकडने के अभियान चलाने के निर्देशों के बीच जनपद में एक सितम्बर से इस अभियान को शुरू किया गया है। पशुपालन विभाग द्वारा करीब 69 बेसहारा गोवंश को अभी तक पकड़ा जा चुका है। जिन्हें संबंधित गौशाला और काऊ सेंचुरी में भेजा गया है। पशुपालन विभाग लक्ष्य को पाने के लिए अभी बेसहारा पशु की तलाश में जुटा है।

इन्होंने कहा-
मुख्य पशुचिकित्याधिकारी डॉ. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान शुरू है, जो दस सितम्बर तक चलेंगा। शासन स्तर से इस बार जनपद को 104 बेहसारा गोवंश को संरक्षित करने का लक्ष्य दिया हुआ है, जिसमें से अभी तक करीब 69 गोवंश को संरक्षित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal