मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी का 25 जुलाई को मुजफ्फरनगर आगमन होगा। उनके साथ जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों का भ्रमण कर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।
दोपहर 12:00 बजे एस.डी. इंटर कॉलेज, रोडवेज बस स्टैंड के निकट, मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी द्वारा वैधानिक रूप से श्री सुशील चौधरी को मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का तथा डॉ. राहुल कुशवाहा को मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं बेरोजगार युवाओं की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु संगठन की भावी रणनीति भी साझा की जाएगी। महिला प्रकोष्ठ ने जनपद के समस्त शिक्षक साथियों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं स्नातक मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के






