मुजफ्फरनगर सीजेएम कोर्ट में पेश हुए दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी 2007 में विधानसभा चुनाव के दौरान खतौली में बिना अनुमति हेलीकॉप्टर उतारने के आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जारी एनबीडब्ल्यू पर 19 साल बाद कोर्ट में पेश हुए और वारंट निकाल कराने के साथ ही अपनी जमानत कराई।
मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में सुबह से ही काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, हालांकि शाही इमाम अहमद बुखारी के कोर्ट में आगमन को पुलिस प्रशासन ने गोपनीय बनाए रखा। उनके आगमन को लेकर खुफिया विभाग भी अलर्ट पर रहा हाँ। दिल्ली पुलिस की सुरक्षा के बीच अहमद बुखारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे। उनके अधिवक्ता की ओर से वारंट रिकॉल, प्रार्थना पत्र दिया गया जिसे कोर्ट द्वारा स्वीकार कर लिया गया। अभियोग के अनुसार शाही इमाम अहमद बुखारी ने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के खतौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी साबिर अली के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया था। सभा स्थल पर उनका हेलीकॉप्टर बिना प्रशासनिक अनुमति के उतारा गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर खतौली कोतवाली में शाही इमाम अहमद बुखारी, जामा मस्जिद सलाहकार समिति के सदस्य ईनाम कुरैशी और प्रत्याशी साबिर अली के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दे दी थी। मामले में लगातार कोर्ट में पेश न होने के कारण अहमद बुखारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। शुक्रवार को वह दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ कोर्ट पहुंचे, जहां वारंट रिकॉल कराने के बाद उन्हें जमानत मिल गई।

संसार में करुणा एवं मैत्री भाव का संचार करने के लिए अवतार लेते हैं भगवान-स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने कहा कि संसार में करुणा एवं मैत्री भाव का संचार करने के लिए भगवान स्वयं अवतरित होते हैं। जबकि मनुष्य को कर्म करने के लिए जन्म लेना पड़ता है। भगवान के जन्मोत्सव में जिन भक्तों को सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्णायक निर्णय जनता के हित में होंगे लाभकारी-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कनखल के पौराणिक एवं ऐतिहासिक झंडा चौक के सौंदर्यकरण को लेकर व्यापारियों में भ्रम की चर्चाओं को दूर करने के उद्देश्य से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कनखल शहर अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंटवार्ता की और भ्रम को

लघु व्यापार एसोसिएशन ने की वेंडिंग जोन में दुकानें के आगे छज्जा निकालने की अनुमति देने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लघु व्यापार एसोसिएशन ने तीनों वेंडिंग जोन में दुकानों के आगे तीन फीट का छज्जा निकालने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाए नहीं होने की वजह से लघु व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना

भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। आर्यनगर चौक पर प्रदर्शन और पुतला दहन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष इरफान अली भट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता

अखाड़ों में परंपरांओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर पीड़ित संतों को न्याय दिलाया जाएगा-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पंजाब शाखा के संतों के समर्थन के बाद श्रीमहंत डा.रविद्रपुरी और श्रीमहंत हरी गिरी के नेतृत्व वाले अखाड़ा परिषद ने नौ अखाड़ों के समर्थन का दावा किया है। जूना अखाड़े में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पंजाब शाखा के पदाधिकारियों के समर्थन देने की घोषणा के

अब मशीनों से चमकेंगे हरिद्वार के घाट, कांवड़ मेले से पहले नगर निगम की विशेष तैयारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गंगा घाटो सफाई अब अत्याधुनिक स्क्रबर एव ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों से की जाएगी। नगर आयुक्त नंदन कुमार के प्रयासों से नगर निगम ने कोटक बैंक के सहयोग से अत्याधुनिक स्क्रबर एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनों की व्यवस्था की है। मशीनों से नियमित रूप से घाटों की सफाई की जाएगी। शुक्रवार को मेयर किरण जैसल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई