परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री कपिल देव

Share :

नई दिल्ली। *NH58 पर ओवरब्रिज निर्माण और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़े जाने को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मा० केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की। मुजफ्फरनगर में NH58 पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अभी कुछ दिन पूर्व बिलासपुर कट के पास पुलिस दंपति की दर्दनाक मौत हुई है। इससे पूर्व भी यहां सैकड़ों घटनायें हो चुकी हैं जिनमे कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। यही हालत मंसूरपुर में भी है। शुगर मिल, मेडिकल कॉलेज, इंडस्ट्रीज होने के कारण यहां भी सड़क दुघर्टना होती रहती हैं।

इन दोनों स्थानों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में मा० केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से भेंट की। मंत्री कपिल देव ने बताया कि इन जगहों पर ओवरब्रिज बनने से यहां होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को आने जाने में भी काफी सुविधा रहेगी।

मंत्री कपिल देव ने बताया है कि उन्होंने संधावली रेल ओवरब्रिज को भी दोनों ओर आगे तक (रुड़की की ओर A2Z वाले रास्ते से आगे तक और मेरठ की ओर गुप्ता रिजॉर्ट के सामने तक) बढ़ाया जाने की मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि उन्होंने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़े का आग्रह भी किया है ताकि आगरा, मथुरा, वृंदावन, लखनऊ जाने वालो को सुविधा हो सके। अभी तक यहां जाने के लिए ग्रेटर नोएडा परि चौक तक जाना पड़ता है जिसमें लगभग 1 घंटा अधिक लगता है।

मंत्री कपिल देव ने बताया कि इन सभी विषयों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मा० केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मौके पर उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन संतोष कुमार यादव, जो कि पूर्व में मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं, को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal